क्या है टोसिस नामक कंडिशन जिससे पीड़ित हैं ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान?
ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने बताया है कि उन्हें टोसिस नामक मेडिकल कंडिशन है। इसे 'ड्रूपी आइज़' भी कहा जाता है जिसमें आंखों की पलक धीरे-धीरे गिरने लगती है। प्राइमस सुपर स्पेशियैलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा, "ऐसा तब होता है जब पलक को उठाने वाली मांसपेशियां या उन्हें नियंत्रित करने वाली नसें कमज़ोर/क्षतिग्रस्त हो जाएं।"


