क्या है 'डिज़ीज़ X' जिस पर दावोस में वैश्विक नेताओं के बीच होगी चर्चा?
स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 'डिज़ीज़ X' को वैश्विक नेताओं, डब्ल्यूएचओ के निदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच चर्चा के एजेंडों में शामिल किया गया है। 'डिज़ीज़ X' एक काल्पनिक बीमारी है जो वर्तमान के अज्ञात लेकिन गंभीर संक्रामक सूक्ष्मजीवी से हो सकती है। कोविड-19 को 'डिज़ीज़ X' का उदाहरण बताया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


