Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन Mosquirix जिसे डब्ल्यूएचओ से मिली है मंज़ूरी?

short by Gunjan Goswami / on Thursday, 7 October 2021
डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित ‘Mosquirix’ ऐसी पहली वैक्सीन है जो मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया के गंभीर मामलों के खिलाफ करीब 30% प्रभावी है। यह वैक्सीन 6-हफ्तों से 17-महीने तक के बच्चों को दी जाती है। ग्लैक्सोस्मिथकाइन की इस 4-खुराक वाली वैक्सीन पर 30-वर्षों से काम चल रहा था जो सबसे घातक मलेरिया पैरासाइट प्लाज़्मोडियम फाल्सिपेरम के खिलाफ कारगर है।