क्या है बिहार की भिक्षावृत्ति निवारण योजना और इससे भिखारियों को क्या लाभ मिलता है?
बिहार सरकार राज्य के भिखारियों के पुनर्वास और कल्याण के लिए 'मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना' चला रही है। योजना के तहत सरकार स्वरोज़गार के योग्य व इच्छुक भिखारियों को चाय, किराना व फल-सब्ज़ी की दुकान और अन्य कार्य हेतु ₹10,000 तक की आर्थिक सहायता देती है। इसके अलावा भिखारियों के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में भर्ती करवाने की सुविधा है।
read more at IPRD


