Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है यूएपीए ट्रिब्यूनल जो पीएफआई पर प्रतिबंध के सरकार के फैसले पर लेगी अंतिम निर्णय?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 29 September, 2022
यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) ट्रिब्यूनल, हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होने वाला ऐसा अधिकरण है जो किसी संगठन पर प्रतिबंध को लेकर अंतिम निर्णय लेता है। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार को इसकी पुष्टि के लिए ट्रिब्यूनल के पास जाना होगा। दमदार सुबूतों के अभाव में ट्रिब्यूनल किसी प्रतिबंध को रद्द भी कर सकता है।