Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है रैमसी हंट सिंड्रोम जिसके कारण जस्टिन बीबर के आधे चेहरे पर हुआ है लकवा?

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 11 June, 2022
गायक जस्टिन बीबर का आधा चेहरा रैमसी हंट सिंड्रोम के कारण लकवाग्रस्त हुआ है। यह हर्पीस ज़ोस्टर वायरस के कारण होने वाली न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है और इसमें शिंघल आउटब्रेक एक कान के पास चेहरे की नर्व्स पर असर डालता है। कान में तेज़ दर्द, कान के पर्दे पर दाने और चेहरे के एक तरफ कमज़ोरी महसूस होना इसके लक्षण हैं।
read more at NIH