क्या है वह अलर्ट सिस्टम जिसके तहत कल सरकार ने भेजे टेस्ट 'इमरजेंसी अलर्ट'?
सरकार के सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम टेस्टिंग के तहत गुरुवार को कई लोगों को 'इमरजेंसी अलर्ट' मेसेज मिला। आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार बढ़ाने और इसकी दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए इसकी टेस्टिंग की जा रही है। दरअसल, यह सिस्टम किसी भौगोलिक क्षेत्र के भीतर सभी मोबाइल उपकरणों पर महत्वपूर्ण और टाइम सेंसटिव मेसेज भेज सकता है।
read more at पीआईबी


