Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'विश्वकर्मा योजना' जिसका पीएम मोदी ने लाल किले पर अपने भाषण में किया है ज़िक्र?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 15 August, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर कहा है कि अगले महीने 'विश्वकर्मा योजना' शुरू होगी। इस योजना का उद्देश्य बढ़ई, लुहार, मूर्तिकार जैसे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की परंपराओं को बनाए रखते हुए उनका विकास करना है। इसके तहत कारीगरों को ऋण/आर्थिक सहयोग, कौशल, तकनीकी सहायता, डिजिटल सशक्तीकरण, ऐडवर्टाइज़मेंट, मार्केटिंग और कच्चा माल उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी।