Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है सीबीआई द्वारा देशभर में शुरू किया गया 'ऑपरेशन चक्र-II'?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Friday, 20 October, 2023
सीबीआई ने साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के मकसद से 'ऑपरेशन चक्र-II' शुरू किया है। इसके तहत सीबीआई ने पांच मामलों में एमपी, यूपी, कर्नाटक, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के 76 ठिकानों पर छापेमारी कर 32 मोबाइल, 48 लैपटॉप/हार्ड-डिस्क, 33 सिम-कार्ड और पेनड्राइव ज़ब्त किए। इनमें से एक केस में सीबीआई विदेशी जांच एजेंसियों की भी मदद ले रही है।