क्या है 'हवाना सिंड्रोम' जिसके कारण कमला हैरिस की वियतनाम यात्रा में हुई देरी?
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की हाल में संभवत: हवाना सिंड्रोम से संबंधित एक घटना के चलते वियतनाम यात्रा में देरी हो गई। इससे संबंधित रहस्यमयी स्वास्थ्य घटनाएं सबसे पहले 2016 में अमेरिकी राजनयिकों को हवाना में महसूस हुई थीं। रोगियों ने कहा था कि उन्हें पियर्सिंग-साउंड्स के साथ-साथ अजीब तरह के शारीरिक अहसास और अन्य चीज़ों का अनुभव हुआ था।


