Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होते हैं इंसानों में बर्ड फ्लू के संक्रमण के लक्षण?

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 19 April, 2024
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को बताया कि मनुष्यों समेत अन्य प्रजातियों में H5N1 बर्ड फ्लू संक्रमण का बढ़ना 'गंभीर चिंता' का विषय है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स के डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया, "इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन बुखार/कफ/सांस लेने में दिक्कत होना इसके आम लक्षण हैं...गंभीर मामलों में इससे निमोनिया/एआरडीएस या रेस्पिरेटरी फेलियर हो सकता है।"
read more at Hindustan Times