Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए क्वॉलिफिकेशन समीकरण?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 14 September, 2023
भारत सुपर-4 चरण में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर एशिया कप-2023 के फाइनल में पहुंच गया है। गुरुवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा। अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और उस स्थिति में बेहतर नेट रन-रेट के कारण श्रीलंका फाइनल खेलेगा।