क्या हैं गूगल क्रोम के पेड वर्ज़न की विशेषताएं जिसके लिए यूज़र्स को देने होंगे ₹500/माह?
गूगल ने दुनियाभर की कंपनियों और व्यावसायिक संगठनों के लिए क्रोम एंटरप्राइज़ प्रीमियम नामक पेड ब्राउज़र पेश किया है। गूगल ने इस पेड ब्राउज़र का शुल्क $6/माह (₹500/माह) रखा है। इस पेड ब्राउज़र में यूज़र्स को मैलवेयर डीप स्कैनिंग, यूआरएल फिल्टरिंग और डेटा लॉस प्रिवेंशन सहित एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे जो क्रोम एंटरप्राइज़ के कोर वर्ज़न में उपलब्ध नहीं हैं।
read more at हिन्दुस्तान


