क्या हैं चंद्रमा की सतह पर सल्फर की मौजूदगी के मायने?
इंसानों के अस्तित्व के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व सल्फर का चंद्रमा पर मिलना दुर्लभ है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह पर इसके होने से वॉटर आइस की मौजूदगी के संकेत मिल सकते हैं जो भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए महत्वपूर्ण बात है। सल्फर की मौजूदगी चंद्रमा के भूविज्ञान, इतिहास और वहां संभावित संसाधनों के लिए महत्वपूर्ण है।


