Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं रिलायंस की 46वीं एजीएम के कुछ प्रमुख बिंदु?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 28 August, 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने सोमवार को अपनी 46वीं एजीएम में बताया कि नीता अंबानी कंपनी का बोर्ड छोड़ रही हैं और ईशा, आकाश व अनंत अंबानी बोर्ड में शामिल होंगे। मुकेश अंबानी ने कहा कि 19 सितंबर को जियो एयरफाइबर लॉन्च किया जाएगा। बकौल अंबानी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ बीमा क्षेत्र में उतरेगी और रिलायंस 5-साल में 100 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाएगी।
read more at Moneycontrol