Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं लोकसभा चुनाव में आने वाली '4M' चुनौतियां जिनका चुनाव आयोग ने किया ज़िक्र?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 16 March, 2024
चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव 2024 कराने में आने वाली 4 चुनौतियों का ज़िक्र किया है। ये 4M हैं- मसल (बाहुबल), मनी (पैसा), मिसइनफॉर्मेशन (गलत सूचना) और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आदर्श आचार संहिता) का उल्लंघन। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है और चुनौतियों से निपटने के उपाय किए हैं।"