क्या होता है कोर्ट का खंडित फैसला और ऐसे मामलों में आगे क्या किया जाता है?
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिजाब प्रतिबंध मामले में खंडित फैसला सुनाया। खंडित फैसला तब सुनाया जाता है जब केस से जुड़ी पीठ मामले में एक मत नहीं बना पाती है। खंडित फैसला सिर्फ तभी सुनाया जा सकता है जब किसी पीठ में जजों की संख्या सम हो। खंडित फैसले के बाद केस की सुनवाई एक बड़ी पीठ करती है।


