Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है 'ज़ीरो शैडो डे'?

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 24 April, 2024
'ज़ीरो शैडो डे' तब होता है जब सूर्य सिर के एकदम ऊपर होता है और परिणामस्वरूप दोपहर में परछाई नहीं दिखती है। यह खगोलीय घटना साधारणतया कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच वाले क्षेत्रों में होती है जहां सूर्य का ऐंगल पृथ्वी की सतह के सापेक्ष लगभग परपेंडिक्यूलर होता है। दरअसल, बेंगलुरु में बुधवार को 'ज़ीरो शैडो डे' दिखेगा।
read more at ASI