Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होती है 'हाइब्रिड पिच' जिसका धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हुआ अनावरण?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 7 May, 2024
भारत की पहली 'हाइब्रिड पिच' का सोमवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के स्टेडियम में अनावरण किया गया। यह पिच नैचुरल टर्फ और सिंथेटिक फाइबर्स से तैयार की जाती है। 2 सेंटीमीटर x 2 सेंटीमीटर के फाइबर ब्लॉक्स को सतह के स्तर से 9 सेंटीमीटर नीचे और 1 सेंटीमीटर ऊपर इंजेक्ट किया जाता है।