Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ था दांडी मार्च?

short by gunjan goswami / on Tuesday, 12 March, 2024
12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी की अगुआई में साबरमती आश्रम से दांडी गांव (गुजरात) के लिए पदयात्रा शुरू हुई थी। 24 दिन में 350 किलोमीटर चलकर गांधी ने दांडी में 'नमक कानून' तोड़ा था। ब्रिटिश राज में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था और उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक के लिए अधिक पैसे देने होते थे।