Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्यों आज के दिन ही मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस?
short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 29 August, 2023
दिग्गज हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में हर साल 29 अगस्त को उनकी जयंती पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। देश में 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। 29 अगस्त, 1905 को जन्मे ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक्स में लगातार 3 स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।