Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों इंग्लैंड में 25 दिसंबर को और बाकी जगहों पर 4 जनवरी को जन्मदिन मनाते थे आइज़ैक न्यूटन?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 4 January, 2023
भौतिकविद और खगोलशास्त्री आइज़ैक न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 (ग्रेगोरियन कैलेंडर) को इंग्लैंड में हुआ था। हालांकि, इंग्लैंड में उस समय जूलियन कैलेंडर को मान्यता मिली हुई थी जिसके अनुसार 25 दिसंबर 1642 को उनका जन्मदिन माना जाता था। बाद में अन्य देशों की तरह इंग्लैंड में भी 1752 में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपना लिया गया।