Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन की बिक्री पर कई राज्यों ने लगाया है प्रतिबंध?

short by gunjan goswami / on Sunday, 24 March, 2024
तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गोवा सहित कई राज्यों ने कॉटन कैंडी और गोभी मंचूरियन के सैंपल्स में इंडस्ट्रियल डाई रोडामाइन-बी मिलने के बाद इसकी बिक्री पर रोक लगाई है। रोडामाइन-बी से त्वचा व आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्या सहित अन्य परेशानियां हो सकती हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा, "लंबे समय तक इसके सेवन से...कैंसर हो सकता है।"
read more at Hindustan Times