क्यों भारत में अप्रैल में असामान्य रूप से पड़ रही है भीषण गर्मी?
आईएमडी ने अप्रैल के दौरान भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी थी। इसका एक कारण अल नीनो है जो आमतौर पर प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान के बढ़ने से होता है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय और दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों पर ऐंटीसाइक्लोन सिस्टम की लगातार मौजूदगी भी अप्रैल में गर्मी के पीछे का कारण है।


