Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों रविंद्रनाथ टैगोर ने वापस कर दी थी ब्रिटिश सरकार से मिली 'नाइटहुड' की उपाधि?

short by gunjan goswami / on Tuesday, 7 May, 2024
7 मई, 1861 को जन्मे नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक और कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ब्रिटिश सरकार ने 3 जून, 1915 को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था। हालांकि, टैगोर ने 13 अप्रैल, 1919 को पंजाब में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोधस्वरूप नाइटहुड की उपाधि लौटा दी थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड में 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे।