क्यों सूर्यकुमार यादव ने पहले वनडे में पहनी संजू सैमसन की जर्सी?
सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में संजू सैमसन की जर्सी पहनी। दरअसल, सूर्यकुमार ने अपनी जर्सी पहनकर फोटोशूट कराने के बावजूद टीम मैनेजमेंट से जर्सी का साइज़ बदलने के लिए कहा था। मैच के दिन उन्हें जो जर्सी दी गई वह 'लार्ज' के बजाय 'मीडियम' साइज़ की निकली जिसके बाद सूर्यकुमार ने सैमसन की जर्सी पहनी।


