Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्रिकेटर शिखर धवन ने पत्नी आयशा से तलाक के बाद बेटे संग वीडियो कॉल की तस्वीर की शेयर

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 18 October, 2023
क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने बेटे ज़ोरावर से हुए वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में गीतकार गुलज़ार की लाइनें 'एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता' लिखीं। गौरतलब है, हाल ही में शिखर का उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था।