मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताया है कि उनके नवजात जुड़वा बच्चों में से बेटे का निधन हो गया है। उन्होंने कहा, "यह किसी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दर्द है...बेटे, तुम हमारे फरिश्ते हो, हम तुमसे हमेशा प्यार करेंगे।" रोनाल्डो ने अक्टूबर-2021 में बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं।