'क्रू' से चर्चा शुरू हुुई कि महिलाओं की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं: करीना
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि वह अपनी फिल्म 'क्रू' के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है...फिल्म ने सारी सीमाएं तोड़ दीं।" बकौल अभिनेत्री, फिल्म से यह चर्चा शुरू हुई कि महिला केंद्रित फिल्में भी बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹150 करोड़ कमा लिए हैं।


