Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्रोएशिया के मंत्री ने पोज़ देते समय की जर्मन मंत्री को किस करने की कोशिश, हुई आलोचना

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 5 November, 2023
यूरोपीय संघ की एक कॉन्फ्रेंस में ग्रुप फोटो के लिए पोज़ देते समय क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्दन गर्लिक-रादमैन ने जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक को किस करने की कोशिश की। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे अनुचित बताया। आलोचनाओं के बाद गर्लिक-रादमैन ने कहा, "पता नहीं समस्या क्या है...हम हमेशा एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हैं।"