क्लीनिक में जाने के दौरान तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर पर गुस्सा हुए वरुण धवन, वीडियो आया सामने
ऐक्टर वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई (महाराष्ट्र) में एक क्लीनिक में जाने के दौरान उनकी तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफर पर नाराज़ होते दिख रहे हैं। वरुण कहते दिखे, "डॉक्टर के पास जा रहा हूं, तुझे अंदर आना है?" वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "फोटोग्राफर्स को प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।"
read more at Times Now नवभारत


