Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खेती के लिए पेशाब का इस्तेमाल कर रहे हैं इस देश के किसान, जानें फायदे

short by Monika sharma / on Tuesday, 18 March 2025
अमेरिका के वर्मोंट राज्य के किसानों ने खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह यूरिन का इस्तेमाल शुरू किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरिन के इस्तेमाल से बिना किसी खाद के केल-पालक जैसी फसलों की उपज को दोगुना किया जा सकता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि यूरिन में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।