सरकार ने संसद में बताया है कि पिछले चार वित्तीय वर्षों (FY23-FY26) में बैंकों ने ग्राहकों से मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कुल ₹26,170 करोड़ से ज़्यादा की पेनल्टी वसूली है। वहीं, सिर्फ FY26 में ही बैंकों ने ₹7,086.63 करोड़ की पेनल्टी वसूली। इसमें ग्राहकों से प्राइवेट बैंकों ने ₹4,948.71 करोड़ जबकि पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने ₹2,137.92 करोड़ वसूले।