Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खेती व मछली पालन कर बिहार का 70 वर्षीय किसान सालाना कर रहा ₹5 लाख की कमाई

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 18 August, 2024
बांका (बिहार) के करझोसा गांव निवासी उमेश प्रसाद सिंह नामक 70 वर्षीय किसान मछली पालन के साथ धान, सरसों व अरहर की खेती कर सालाना ₹5 लाख तक की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रैजुएशन के बाद नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने खेती-बाड़ी शुरू की थी। बकौल उमेश, 2016 में छोटा तालाब बनवाकर मछली पालन शुरू किया था।