Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खुद को CM योगी का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाले युवक को यूपी STF ने किया गिरफ्तार

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 14 September, 2024
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी सचिव बताकर लोगों से ठगी करने वाले फारूख नामक 26-वर्षीय युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, वह अधिकारियों से पैरवी करने व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने की पेशकश कर लोगों से रुपए ठगता था। वह ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह से भी जुड़ा था।