Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खुद का आलीशान घर होने के बावजूद 4 साल से कार में रह रहा चीन का शख्स

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 30 April, 2025
चीन के सॉफ्टवेयर डेवलपर झांग युनलाई अपने आलीशान मकान को छोड़कर पिछले 4 साल से अपनी कार में रह रहे हैं। झांग वीक डे पर कंपनी के कैफेटेरिया में खाना खाते और सार्वजनिक शौचालय व जिम में नहाते-धोते हैं। हफ्ते के अंत में कपड़े घर ले जाकर धोते हैं। झांग ने बताया, "मुझे इस तरह रहना अच्छा लगता है।"