Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खुद पर कोड़े बरसाते दिखे तमिलनाडु के BJP अध्यक्ष, यौन उत्पीड़न पीड़िता के लिए मांगा इंसाफ

short by खुशी / on Friday, 27 December, 2024
तमिलनाडु में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के अन्नामलाई ने चेन्नई की एक यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह खुद पर कोड़े बरसाए जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले अन्नामलाई ने प्रदेश की डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने की कसम खाई थी।