Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खाने की कमी होने पर दूल्हे के घरवालों ने तोड़ी शादी, कपल ने गुजरात पुलिस स्टेशन में की शादी

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 4 February, 2025
सूरत (गुजरात) में रविवार को दूल्हे के घरवालों द्वारा शादी रद्द करने का फैसला किए जाने के बाद राहुल और अंजलि नामक कपल ने थाने में शादी की। पुलिस ने बताया कि शादी की लगभग रस्में हो गई थीं लेकिन खाने की कमी होने पर राहुल के परिवार ने शादी तोड़ दी। इसके बाद अंजलि ने पुलिस से संपर्क किया।