Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खान सर के खिलाफ पटना SSP कार्यालय में शिकायत दर्ज

short by खुशी / on Thursday, 3 September, 2026
बिहार के जाने-माने शिक्षक खान सर के खिलाफ पटना एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता निखिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में खान सर पर धोखाधड़ी/विश्वासघात/जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बकौल शिकायतकर्ता, उन्होंने 2019 में ₹50 लाख निवेश कर एक कोचिंग सेंटर स्थापित किया था जिसपर खान सर ने कब्ज़ा किया।