खान सर ने बिहार में कैंसर अस्पताल खोलने का किया एलान, बोले- एक बहन ने राखी का तोहफा मांगा है
मशहूर शिक्षक खान सर ने शनिवार को रक्षाबंधन पर बिहार में एक कैंसर अस्पताल खोलने का एलान किया। उन्होंने कहा, "एक बहन के पिता को पैंक्रिएटिक कैंसर है...उसने कैंसर अस्पताल खोलने की मांग की...और मैं राखी के दिन बहन को खाली हाथ नहीं लौटा सकता।" इससे पहले उन्होंने बिहार के हर ज़िले में डायलिसिस सेंटर खोलने का एलान किया था।
read more at हिन्दुस्तान


