खेल मंत्री ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम को किया सम्मानित
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया है। आठ बार के चैंपियन भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में पुरुष हॉकी के कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता है।
read more at X


