Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'खट्टे रसगुल्लों' को लेकर पुलिसकर्मियों ने नोएडा में की रेस्टोरेंट कर्मचारियों की पिटाई

short by रौनक राज / on Wednesday, 23 November, 2022
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में दो पुलिसकर्मियों ने एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें गालियां दीं जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें 'खट्टे रसगुल्ले' परोसे गए थे। एडीसीपी (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया है और जांच के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।