Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खतरनाक केमिकल लगाकर पुराने आलू को 'नया' बनाए जाने का यूपी में हुआ भंडाफोड़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 6 December, 2024
गोरखपुर (यूपी) में अधिकारियों ने खतरनाक केमिकल लगाकर पुराने आलू को 'नया' बनाए जाने का भंडाफोड़ करते हुए केमिकल युक्त 180 क्विंटल आलू को नष्ट करवाया है। वहां पुराने आलू को केमिकल मिलाकर गड्ढे में दबाने के बाद उसे निकालकर बूट से कुचलकर छिलके उतारे जा रहे थे। फिर लाल मिट्टी लगाकर बतौर नया आलू सप्लाई की जा रही थी।