Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खराब मौसम के कारण रोकी गई थी चारधाम की हेलिकॉप्टर सेवाः उत्तराखंड सरकार

short by Vipranshu / on Saturday, 10 May, 2025
समाचार एजेंसी एएनआई ने उत्तराखंड सरकार के हवाले से बताया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई थी जिसे फिर से शुरू किया गया है। अब यह सेवा सुचारू रूप से चल रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, 9 दिन में 4-लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं।
read more at X