खरगे के 'प्यार हमसे किया, शादी मोदी साहब से कर ली' बयान का पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने दिया जवाब
पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उनको लेकर दिए गए 'प्यार हमसे किया, शादी मोदी साहब से कर ली' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस संग मेरी 'ज़बरदस्ती की शादी' हुई थी, लेकिन अपमानजनक रिश्ते के कारण 'तलाक' लेना पड़ा।" खरगे की बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हंस पड़े थे।
read more at इंडिया टीवी


