खराब मौसम की चेतावनी के बीच उत्तरकाशी में 8 अक्टूबर तक पर्वतारोहण व ट्रेकिंग पर लगी रोक
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के ज़िलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि उत्तरकाशी में 6-8 अक्टूबर तक ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हाल ही में उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 शिखर पर हिमस्खलन में 16-पर्वतारोहियों की मौत हुई थी।
read more at लेटेस्टली


