Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खराब मौसम व लंबे समय तक संघर्ष से हो सकता है मुद्रास्फीति का खतरा: आरबीआई

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 24 April, 2024
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि खराब मौसम की घटनाओं और भू-राजनीतिक संघर्षों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता आ सकती है जिससे मुद्रास्फीति का खतरा पैदा हो सकता है। आरबीआई का यह बयान आईएमडी द्वारा अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताए जाने के बाद आया है।