Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खराब रिस्पॉन्स के चलते 'द केरल स्टोरी' नहीं दिखा रहे सिनेमाघर: एससी से तमिलनाडु सरकार

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 16 May, 2023
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर कथित बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का जवाब दिया है। राज्य सरकार ने हलफनामे में कहा, "थिएटर मालिकों ने ऐक्टर्स की खराब परफॉर्मेंस और (दर्शकों के) खराब रिस्पॉन्स...के चलते 7 मई से खुद...स्क्रीनिंग रोकी है।" बकौल राज्य सरकार, फिल्म पर कोई शैडो बैन नहीं लगाया गया है।