Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी का परिषद की बैठक में किसी राज्य ने नहीं किया था विरोध: अधिकारी

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 19 July, 2022
बकौल रिपोर्ट्स, एक अधिकारी ने कहा है कि जीएसटी परिषद की 47वीं-बैठक में किसी भी राज्य ने प्री-पैक्ड खाद्य पदार्थों पर 5% जीएसटी लगाने के कदम का विरोध नहीं किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री जीएसटी परिषद की अध्यक्ष व राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य हैं। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, मंत्री समूह की सिफारिशों के आधार पर दरें निर्धारित हुईं।
read more at Hindustan Times