खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के 10वें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "इस प्रकाश पर्व पर मैं मानवता के लिए उनके योगदान को याद करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "उनका अद्वितीय साहस आने वाले कई वर्षों तक भी लोगों को प्रेरित करता रहेगा।"
read more at ABP न्यूज़


